सुर ताल संगम, लखनऊ द्वारा दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी सभागार, चांदनी चौक दिल्ली में 1 सितम्बर 2019 को आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोपाल किरन समाज सेवी संस्था और उसके पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जायेगा।
ज्ञात हो कि गोपाल किरन समाज सेवी संस्था एक पंजीकृत स्वैच्छिक संस्था है। जो विकास के क्षेत्र में वर्ष 1985 में पंजीकृत होकर लगातार सक्रिय रूप से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। इसी वर्ष संस्था काठमांडू (नेपाल) और ग्वालियर (भारत) में साउथ एशिया कॉन्क्लेव अवॉर्ड कार्यक्रम का सफल आयोजन कर चुकी है। संस्था की गतिविधियों में नित नए नवाचार, प्रोद्योगिकी से संबंधित कार्यक्रम होते रहते हैं। संस्था का लोगो सदैव कार्य करने की प्रेरणा देता रहता है। यही नहीं इस संस्था में कार्य करने व कराने सीखने व सिखाने के अवसर हमेशा रहते हैं। संस्था में सभी जाति धर्म व मजहब के लोग सदस्य हैं। संस्था के सभी पदाधिकारी सदस्यों ने सामाजिक कार्यक्षेत्र में एक स्थान व मुकाम हासिल किया है। संस्था के सभी सदस्य हमेशा सक्रिय रहते हैं। संस्था मुख्य रूप से गरीबी की समाप्ति, श्रेष्ठ शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य, जल और स्वच्छता, लिंग भेद, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, खपत और उत्पादन महिला सशक्तिकरण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, बाल अधिकार जैसे कार्यों पर संस्था कार्यरत है।
संस्था द्वारा अब तक लगभग 84 कार्यक्रम मानव हितार्थ अयोजित किये जा चुके हैं। जिनमें 9 रक्तदान शिविर, 6 शिक्षा सहायता कार्यक्रमों में आर्थिक रूप से 354 कमज़ोर व निर्धन जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें, फीस के लिये चैक, यूनिफॉर्म, नोटबुक्स, स्टेशनरी आदि उपलब्ध कराया जा चुका है।
गोपाल किरन समाज सेवी संस्था द्वारा समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, वृक्षारोपण, प्याऊ, पक्षियों के लिए सकोरे, सामाजिक कुरीतियों पर परिचर्चा व विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है। विधि दिवस पर संविधान के सम्मान में मैराथन का आयोजन करना। संस्था के प्रस्तावित 1. आगामी समय में गरीब अनाथ बच्चों व बुजुर्गों के लिए दो भवनों का निर्माण कराना।
2. कार्यक्रम में तीन सौ से अधिक उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी। यहाँ बता दें कि गोपाल किरन समाज सेवी संस्था ने समाज सेवा का ये सफ़र ग्वालियर से प्रारंभ कर मध्यप्रदेश के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में संस्था कार्यरत है। संस्था समय समय पर अपने सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय है।वर्तमान में गोपाल किरन समाज सेवी संस्था की कार्यकारिणी में श्रीप्रकाश सिंह निमराजे अध्यक्ष, जहाँआरा अंसारी सचिव,शैलेन्द्र कुमार लाल,संयुक्त सचिव,युवराज खरे कोषाध्यक्ष,राधा सेनी आदि लोग कार्यरत हैं इन्हें भी सुर ताल संगम द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी ने गोपाल किरन समाज सेवी संस्था और सभी सदस्यों को बधाई प्रेषित की।
गोपाल किरन समाज सेवी संस्था और उसके पदाधिकारी सुर ताल संगम, लखनऊ द्वारा दिल्ली में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होंगे