हम सब आम आदमी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और हमने अपने खून पसीने से इस पार्टी को सींचा है: योगेश्वर शर्मा

योगेश्वर शर्मा बोले: इसे किसी भी हालत में खत्म नहीं होने देंगे पार्टी को छोडक़र जाने की बजाये उन लोगों को पार्टी से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर देंगे जो इस तरह की गल्त अफवाहें फैलाकर पार्टी का नुक्सान करने में लगे हुए हैं: अनूप चुनौत हांसी, 17 अगस्त।  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज हांसी की जाट धर्मशाला में हुई। परिवर्तन सम्मेलन के नाम से हुई इस बैठक में लगभग सभी लोकसभा अध्यक्षों ने भाग लिया। इसमें भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस सम्मेलन का आयोजन हिसार लोकसभा के अध्यक्ष अनूप चुनौत ने किया था।" alt="" aria-hidden="true" />इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगेश्वर शर्मा ने कहा कि हम सब आम आदमी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और हमने अपने खून पसीने से इस पार्टी को सींचा है, इस लिए इसे किसी भी हालत में खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल, हरियाणा मामलों के प्रभारी एवं दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय तथा सहप्रभारी सुशील गुप्ता के हाथ मजबूत करने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को हरियाणा में मजबूत करने के लिए चार हिस्सों में बांटकर अलग अलग नेतृत्व में काम किया जाएगा तथा आमजन तक पहुंच की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को इधर उधर फालतू में भगाने की बजाये उनके अपने अपने क्षेत्रों में काम करने को कहा जाएगा तथा सबसे हर माह रिपेार्ट मांगी जाएगी। उन्होंने कहा कि ये सब नेता हरियाणा में दिल्ली की तर्ज पर काम करते हुए पार्टी को मजबूत जनाधार प्रदान करने का काम तो करेंगे ही साथ ही आने वाले दिल्ली विधानसभा के चुनावों में भी काम करेंगे ताकि दिल्ली में दोबारा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि आज लगभग पूरी हरियाणा  आम आदमी पार्टी यहां मौजूद है। जो थोड़े बहुत नहीं आये हैं, वे भी आ जाएंगे।
 इस अवसर पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए हिसार लोकसभा के अध्यक्ष अनूप चुनौत ने कहा कि  उन सबका मकसद पार्टी को हरियाणा में मजबूती प्रदान करना है तथा इसके लिए सामने आ रही मुश्किलों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि उन लोगों के बारे में जो भ्रांतियां फैलाई जा रहीं हैं कि वे लोग पार्टी को छोडक़र भाजपा में जा रहे हैं, वह सरासर गलत है। वे लेाग पार्टी को छोडक़र जाने की बजाये उन लोगों को पार्टी से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर देंगे जो इस तरह की गल्त अफवाहें फैलाकर पार्टी का नुक्सान करने में लगे हुए हैं।
 पार्टी के भिवानी महेंंद्रगढ़ के जिलाध्यक्ष पवन हिंदुस्तानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिन सिद्धांतों को लेकर बनी थी वे सिद्धांत आज लुप्त होते जा रहे हैं,क्योंकि इसमें कुछेक नेताओं में नैतिकता खत्म होती जा रही है और वे लोग अपने निजि स्वार्थ के लिए पार्टी को इस्तेमाल करने में लगे हुए हैं। मगर अब ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक की निजी जागीर नहीं है और न ही इसे किसी की बपौती बनने दिया जाएगा।
 इस मौके पर ,आप के सोनीपत लोकसभा के संगठन मंत्री अनिल तुशीर, प्रदेश प्रवक्ता आरएस राठी,गुडगांव के लोकसभा अध्यक्ष मंजीत जैलदार, रोहतक लोकसभा संगठन मंत्री पंकज बेनिवाल, भिवानी महेंद्रगढ़ के लोकसभा संगठन मंत्री सेवानिवृत जनरल रणवीर यादव व भिवानी के जिला अध्यक्ष पवन पंघाल, पंचकूला व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी,नलवा विधानसभा अध्यक्ष अनु सूरा, रेवाड़ी विधानसभा अध्यक्ष रेखा दहिया, गुडगांव युवा अध्यक्ष रुसतम, पंचकूला के युवा अध्यक्ष आर्र्य सिंह ने  भी उपस्थितों को संबोधित किया।